Trending News

Trending News

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, नई दरें आज से लागू, जानिए अब कितनी हो गई कीमत

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry’s standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries, but also the leap into electronic typesetting, remaining essentially unchanged.

It was popularised in the 1960s with the release of Letraset sheets containing Lorem Ipsum passages, and more recently with desktop publishing software like Aldus PageMaker including versions of Lorem Ipsum.

Table of Content

Petrol Diesel Price Hike: केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब West Asia में चल रही जंग की वजह से कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं. इससे तेल कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ रहा था.

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम तीन रुपये तक बढ़ा दिए हैं. पेट्रोल का रेट 3.14 रुपये और डीजल का रेट 3.11 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया गया है. ऐसे में आज यानी 15 मई से पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल की कीमत 99.67 रुपये हो गई है. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब पश्चिम एशिया में चल रही जंग की वजह से कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं. 

भारत अब तक ईंधन की कीमतों में होने वाले बदलाव से बचा हुआ था. इसकी वजह शायद हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव थे. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि 15 मई से ईंधन की कीमतें 5 रुपये से 20 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ सकती हैं. इसी डर से 14 मई की रात पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई. 

न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि सरकारी तेल कंपनियों ने इनपुट कॉस्ट बढ़ने के बावजूद 11 हफ्ते तक फ्यूल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया था. लेकिन लागत से कम कीमत पर ईंधन बेचने की वजह से तेल कंपनियों को भारी नुकसान होने लगा. जब यह नुकसान सहना नामुमकिन हो गया, तो कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाकर लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डाल दिया. शुक्रवार, 15 मई से पेट्रोल और डीजल के दाम तीन रुपये तक बढ़ा दिए गए.

अब पेट्रोल की कीमत (रुपये प्रति लीटर में):

दिल्ली 97.77 (+3.00)

कोलकाता 108.74 (+3.29)

मुंबई 106.68 (+3.14)

चेन्नई 103.67 (+2.83)

डीजल की कीमत (रुपये प्रति लीटर में):

दिल्ली 90.67 (+3.00)

कोलकाता 95.13 (+3.11)

मुंबई 93.14 (+3.11)

ये भी पढ़ें: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ गए, आप जो पेट्रोल भरवाते हैं उसकी भी अपडेट हैकच्चा तेल किस रेट चल रहा?

ईरान जंग के बाद से ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. भारत जिस कच्चे तेल का आयात करता है, फरवरी में उसकी औसत कीमत 69 डॉलर प्रति बैरल थी. इसके बाद के महीनों में यह औसत कीमत 113-114 डॉलर प्रति बैरल हो गई. मार्च के आखिर में सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी भी कम कर दी थी. पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दी गई थी. इसी तरह, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी भी 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 0 रुपये प्रति लीटर कर दी गई थी. 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

Subscribe to Newsletter

Get the latest creative news from BlazeThemes.

Error: Contact form not found.

Don't Miss

Subscribe to Updates

Stay updated with the latest breaking news, trending stories, and exclusive insights delivered straight to your inbox.

    ©- All Right Reserved. Designed and Developed by Kachchachittha